यह ब्लॉग खोजें

मंगलवार, 7 मई 2013

लानत !


लानत !
लानत ! उस बची हुई हरामी परंपरा को
जिसने मुझे जातिवादी बनाया
जिसने मुझे मजबूर किया
गले में हंडिया लटकाने के लिए

मैला पैदा करनेवाली योनियों ने
जिसने मजबूर किया मैला उठाने को
गंदगी करके हमें गन्दीबस्ती कहने वालों को  
मुझे गटर में डाल कर छोड़ देने वालों को

तुम कहते हो जाति की बातें न करूँ
अपनी पिछली पीढ़ियों की तरह
मानसिक गुलाम बना रहूँ

लानत! मेरे जन्मने से पहले पैदा हुई जाति को
लानत! उस ठग परंपरा को जो मेरे खून में घर कर गई

लानत! उत्तर टोले के लोगों को
जिसने भूख के बदले गाली दी
जिसने मुझे दक्षिण टोले सीमित कर दिया
जिसने हमें अलगाने के लिए अम्बेडकर  बस्ती बसाई

हजारों साल से जिसके ऊपर हाथ रखकर
हमने खाई झूठी कसमें
जिसने मुझे बताया आदमी कर्म से महान बनता है
ऐसी झूठी किताब को लानत!

झूठ! इसी झूठ ने मुझको मारा
‘आदमी अपनी जाति से महान बनता है’
अच्छे होने की गारंटी लेती है अच्छी जाति

हर बार मारने से पहले जिसने बताई मेरी औकात
जिसने मुझसे कहा नजरे नीची करके बाते करो!
जिस परंपरा ने मेरी बार बार परीक्षा ली
जिसने हमारी पीढ़ियों को मौत के घाट उतारा
जिसने माँगा मेरा अंगूठा
उस परंपरा को लानत!

धर्म में डूबे हुए लोगों
धर्म अफीम नहीं है
धर्म सपेरों का निकाला हुआ पीला जहर है
घोड़इत के फन से निकलने वाला जहर

उस बची हुई परंपरा को
जिसने मेरे अन्दर हीनताग्रंथि पैदा की
जिसने असमय मेरे पिता को मार दिया
उस हर चीज को लानत जो मानवता के लिए घातक है

उस बची हुई हरामी परंपरा को
जिसने कहा तुम पढ़े-लिखे मूर्ख हो !
जहाँ-जहाँ मैं गया, आगे-आगे पहुंचा मेरा काला वर्ण  

उस बची हुई मृत परंपरा को जिसने पूछी मेरी जात
जब मैंने स्कूल में दाखिला लिया
जब मैंने वजीफे का फार्म भरा
जब मैं सबसे पिछली सीट पर, सबसे अलग बैठा
जब लेखपाल ने पूछी मेरी ज़ात
जब नियुक्ति फार्म में मैंने जाति का कालम भरा
जब मुझे कहा गया, तुम! तो आरक्षित हो
तुम तो कोटे में आते हो!
नियुक्ति पत्र में जब लिखकर आया
तुम आजीवन कोटे वाली नौकरी में रहोगे !

जन्म से लेकर मृत्यु तक
जब मेरी श्रेणी बना दी गई  
मुझे बता दिया गया तुम्हारे दोस्त!
तुम्हारे रिश्तेदार कौन ?
क्या है तुम्हारी औकात ?

दोस्तों ! अब मैं लडूंगा
मैंने अपनी हीनताग्रंथी को मार दिया है !

लानत !


लानत !
लानत ! उस बची हुई हरामी परंपरा को
जिसने मुझे जातिवादी बनाया
जिसने मुझे मजबूर किया
गले में हंडिया लटकाने के लिए

मैला पैदा करनेवाली योनियों ने
जिसने मजबूर किया मैला उठाने को
गंदगी करके हमें गन्दीबस्ती कहने वालों को  
मुझे गटर में डाल कर छोड़ देने वालों को

तुम कहते हो जाति की बातें न करूँ
अपनी पिछली पीढ़ियों की तरह
मानसिक गुलाम बना रहूँ

लानत! मेरे जन्मने से पहले पैदा हुई जाति को
लानत! उस ठग परंपरा को जो मेरे खून में घर कर गई

लानत! उत्तर टोले के लोगों को
जिसने भूख के बदले गाली दी
जिसने मुझे दक्षिण टोले सीमित कर दिया
जिसने हमें अलगाने के लिए अम्बेडकर  बस्ती बसाई

हजारों साल से जिसके ऊपर हाथ रखकर
हमने खाई झूठी कसमें
जिसने मुझे बताया आदमी कर्म से महान बनता है
ऐसी झूठी किताब को लानत!

झूठ! इसी झूठ ने मुझको मारा
‘आदमी अपनी जाति से महान बनता है’
अच्छे होने की गारंटी लेती है अच्छी जाति

हर बार मारने से पहले जिसने बताई मेरी औकात
जिसने मुझसे कहा नजरे नीची करके बाते करो!
जिस परंपरा ने मेरी बार बार परीक्षा ली
जिसने हमारी पीढ़ियों को मौत के घाट उतारा
जिसने माँगा मेरा अंगूठा
उस परंपरा को लानत!

धर्म में डूबे हुए लोगों
धर्म अफीम नहीं है
धर्म सपेरों का निकाला हुआ पीला जहर है
घोड़इत के फन से निकलने वाला जहर

उस बची हुई परंपरा को
जिसने मेरे अन्दर हीनताग्रंथि पैदा की
जिसने असमय मेरे पिता को मार दिया
उस हर चीज को लानत जो मानवता के लिए घातक है

उस बची हुई हरामी परंपरा को
जिसने कहा तुम पढ़े-लिखे मूर्ख हो !
जहाँ-जहाँ मैं गया, आगे-आगे पहुंचा मेरा काला वर्ण  

उस बची हुई मृत परंपरा को जिसने पूछी मेरी जात
जब मैंने स्कूल में दाखिला लिया
जब मैंने वजीफे का फार्म भरा
जब मैं सबसे पिछली सीट पर, सबसे अलग बैठा
जब लेखपाल ने पूछी मेरी ज़ात
जब नियुक्ति फार्म में मैंने जाति का कालम भरा
जब मुझे कहा गया, तुम! तो आरक्षित हो
तुम तो कोटे में आते हो!
नियुक्ति पत्र में जब लिखकर आया
तुम आजीवन कोटे वाली नौकरी में रहोगे !

जन्म से लेकर मृत्यु तक
जब मेरी श्रेणी बना दी गई  
मुझे बता दिया गया तुम्हारे दोस्त!
तुम्हारे रिश्तेदार कौन ?
क्या है तुम्हारी औकात ?

दोस्तों ! अब मैं लडूंगा
मैंने अपनी हीनताग्रंथी को मार दिया है !

बुधवार, 1 मई 2013

बलात्कार का रूपक




हर चौराहे, नुक्कड़, स्कूल, थाने
हर गुजरती ट्रेन के दरवाजे पर
मैंने एक जिन्दा लाश टांग दी है
मेरे प्रिय नेता के पोस्टर से ज्यादा खूबसूरत
इस पोस्टर में लिखा है
‘मेरी आवाज मेरी स्कर्ट से ऊंची है’

उनके सब्र और गुस्से के प्याले से बाहर
रक्खी हुई उनकी आँख से कहो
आयें घूरें मेरा जिस्म
मुझे विधानपरिषद भवन में नहीं
अपने पर्सनल कंप्यूटर में देखें
वह भी देखें जो मेरी चमड़ी के भीतर लाल कत्था है

यदि उ ला ला................
के गीत ख़त्म हो गए हों तो निहारे अपनी कुंठा
देखे मेरी लिपस्टिक, मेरी कमर की गोलाई नापें

हरियाणा में दलित बच्चियों पर हुए सामूहिक बलात्कार
सोनी सोरी का पुलिस उत्पीड़न न सुनें
यह भी न सुनें
उसे नंगा करके जमीन पर बैठाया जाता है
उसे भूख से पीडि़त किया जाता है  
उसके अंगों को छूकर तलाशी किया जाता है

उसका आर्त्तनाद न सुनें
मैं एक भारतीय आदिवासी महिला हूं
विधि संहिता में मेरा वस्त्र उतारा जाना जायज है
पर बताया जाय मैं कब तक नुक्कड़ पर नंगी खड़ी रहूँ

सेंट्रल जेल के सिपाही मेरी तरफ घूरें
मुझे गालियों का हार पहनाकर अपने घर ले जाएँ
अपनी दीवारों पर टांग दें और मेरे बाल अपनी मुछों पर लगा लें  

अनेक बेटियों वाले प्रधानमंत्री के देश से कहो
बलात्कार जायज है
राष्ट्रपति से कहो वह पढ़ें अभिनंदन पत्र

पंच सितारा होटल में करें मुझपर सेमीनार
उनसे कहो पूरे देश को गुजरात बना दें
हर बोर्ड पर लिखा दें “मुस्लिमों की प्रिय जगह”

उनसे कहो दस साला कमेटियां बना दें
उनसे कहो लोकतंत्र अपराध नहीं है
उनसे कहो कुछ तिवारी और पैदा करें
उनसे कहो हमारी सुरक्षा मोहंती आई.पी.एस को दें

तलवार दंपत्ति को हमारा सरकारी डॉक्टर बनाया जाय
सीबीआई से कहो हमारी जांच करे
तुम बलत्कृत होने का कितना रुपया लोगी?

परवचन वाले बापू से कहो
उसे धर्म की चादर ओढ़ा दें
ब्रह्मा अपनी बेटी से बलात्कार करें इंद्र अहिल्या से
रही सही कमी खापी पूरी करें
यहाँ बजरंगियों को छोड़ देना वे हमारे असली रक्षक हैं

बलात्कार मर्दानगी की निशानी है
अगले हफ्ते का पोस्टर होगा  
वह सहमति से सोने की आदी थी

सबको पता है बलात्कारी संस्कृति और पितृसत्ता की
छाया में पलती आज की लड़की
विरोध नहीं करेगी
वह अल्ट्रा मॉडर्न है अतः फेयरनेस क्रीम लगाएगी

आजादी और गुलामी में कोई फर्क नहीं है
सिर्फ एक सोच के
मैं लिपस्टिक लगाऊंगी, नहीं देखते बने तो ये तुम्हारी कुंठा’

डॉ.कर्मानंद आर्य  

मंगलवार, 23 अप्रैल 2013

मेरे हाथ !

मेरे हाथ !

तानाशाह मुझे रौंदने की जुर्रत मत करना 
दो हाथों के अलावा उग आये हैं 
मेरे और कई हाथ 

मेरे हाथों में आज कलम है, तलवार है 
तराजू है, ताबूत की कुछ कीलें 
हम मुग़ल नहीं, तलवारों वाले बौद्ध हैं 

हम अहिंसा का मतलब समझ गए हैं 
पकड़ ली गई है तुम्हारी साजिस 

अगली बरसात से पहले 
बरसेंगे हमारे हाथ 
मशाल की तरह जलेंगी हमारी भुजाएं 
खेत, खलिहान, गलियों में 
जब वे फैले होंगे 
एक सूरज का गला पकड़ बाहर खींच लायेंगे

हम एक सामानांतर सूर्य चाहते हैं 
वह सूर्य जिसे तुम्हारे मुकुट ने गन्दा कर दिया है 

हम अगली साँस तब लेंगे 
जब टूट जाएगा तुम्हारा भ्रम तुम बहुत बड़े हो
हम जनेऊ की गाँठ खोलने आये हैं 
आसमान से बहुत ऊँची चोटी पर तांडव करने 

जब टूट जायेगी ये चट्टानें 
और तुम उन चट्टानों में दफ्न हो जाओगे 
हम जश्न नहीं मनाएंगे 
हम तुम्हारी अस्थियों का चूरमा बनायेंगे 

हम अपनी हार का बदला लेंगे 
रक्त प्लावित मेरा चेहरा बस तुम्हें देखना चाहता है 
हमें ठीक हो जाना है अपनी कमजोरियां ठीक करते हुए 
मेरी संकल्पधर्मा आँखें मुटभेड का सपना देख रहीं हैं 

क्या हमारी हंसियों की धार में तुम्हारी गर्दन नहीं समां सकती
क्या तुम्हारे जूते हमारे पांवों में नहीं आ सकते 

मेरा प्यार तुम्हारी दीवारों में दफ्न है
उस दीवार के कोने में जहाँ तुम सोते हो 
मेरी रखैल मेरा इन्तजार कर रही है

क्या तुम मेरी आँखों में भरी हुई लाली देख रहे हो 
क्या तुम्हें खुद पर तरस आ रहा है 

आओ देखो मेरे हाथ 
जो हजारो हाथों में बदल गए हैं 

डॉ. कर्मानंद आर्य

शुक्रवार, 19 अप्रैल 2013

जेल की खिड़कियाँ




यह घर की कोठरी नहीं है 
जेल की खिड़कियाँ हैं भद्दी और खुरदरी 

लोहे की हंसुलियाँ 
रेत रही हैं गला 

अधेड़ उम्र की बंदिनी 
अपनी कमीजें फाड़ रही है 
नाखूनों और दांतों के जरिये 

खून की कुछ बूंदें धरती तक पहुँच रही हैं 
बांस के तने पर लगा हुआ खून 
टपक रहा है धीरे-धीरे 

घुटनों की रोसनाई 
अंगूठों तक पहुँच गई है 

स्मृतियों में एक बल्ब बुझ गया है 
सियाह रात देखकर 

अब आदत हो गई है 
लहू से लथपथ देहें खास नहीं लगती हैं उसे 
बस लिजलिजापन महसूस होता है 

अभी उसकी स्मृतियों में है दादी वाला चाँद 
कितकित वाली गिट्टी
पने वाली रोटियां 

वह अपराधी नहीं है 
उसने अपराध स्वीकार कर लिया है 

जब उसके हाथ सयाने हो जायेंगे 
ये खिड़कियाँ अचानक टूट जायेंगी 

भरभरा कर गिर पड़ेगी इंटें 
सुर्खी-चूना अपने आप अलग हो जायेगा 

जब कमीजें फट जायेगी 
सच सामने आ जायेगा
जगह-जगह घायल देह की किरचें 
नंगी आँखों में छुप जाएगी 

उसे पुलिस की देहें भी याद नहीं रहेंगी 
अंधे जज की बातें भी 

अँधेरे में खुलने वाली खिड़कियाँ
उसे दीवारों से बाहर फ़ेंक देंगी 
अचानक उसका चेहरा लाल से पीला पड जाएगा 

वह महसूस करेगी
जेल की दीवारें बूढी हो गई हैं 
बहुत बूढी ...........................

डॉ.कर्मानंद आर्य